PM Awas Gramin List 2026 – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची @ pmayg.nic.in

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। 

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि वे इस राशि से अपनी सुविधाओं के अनुसार अपना टिकाऊ घर तैयार कर सकें।

Disclaimer: इस वेबसाइट का संचालन किसी भी सरकारी निकाय के द्वारा नहीं किया जाता है, यह एक स्वतन्त्र सूचनात्मक वेबसाइट हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को PM Awas Yojana Gramin से जुड़ी सूचनाओं को प्रदान करना है.

PM-Awas Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना भारत (India Govt.) सरकार की एक महत्वपूर्ण आवास योजना है, जिसे 2015 में गरीब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ते और पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए इस योजना को शुरू किया गया था। यह दो भागों में लागू होती है: PMAY-G (ग्रामीण क्षेत्र) और PMAY-U (शहरी क्षेत्र)।

PMAY-G – ग्रामीण बेघर या कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को सहायता

PMAY-U – शहरी क्षेत्रों में EWS, LIG और MIG वर्ग के लिए ब्याज सब्सिडी और वित्तीय सहायता

PMAY Gramin List 2026

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट 2026 देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करें:

Adhra PradeshMaharashtra
Arunachal PradeshhManipur
AssamMeghalaya
BiharMizoram
ChhattisgarhOdisha
GoaPunjab
GujaratRajasthan
HaryanaSikkim
Himachal PradeshTamilNadu
Jammu and KashmirTelangana
JharkhandTripura
KarnatakaUttar Pradesh
KeralaUttarakhand
Madhya PradeshWest Bengal

ग्रामीण सूची देखने की प्रकिया

Step 1. सबसे पहले आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाएँ।

Step 2. होमपेज पर मेनू में Awaassoft विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3. इसके बाद, आपको ड्रॉपडाउन मेन्यू में Report ऑप्शन चुनें।

PM Awas Gramin Portal

Step 4. अब आप https://rhreporting.nic.in/netiay/newreport.aspx पेज पर आ जाएंगे।

Step 5. यहाँ Social Audit Reports (H) सेक्शन में मौजूदा विकल्प Beneficiary details for verification पर क्लिक करें।

PM Awas

Step 6. अब आपके सामने MIS Report का पेज खुल जाएगा। जहाँ निम्न जानकारी सेलेक्ट करे जैसे: State, District, Panchayat Samiti, Village, Year, Scheme Name.

PM Awas Gramin List

Step 7. इसके बाद कैप्चा कोड भरके Submit बटन पर क्लिक करे

Step 8. अब आपके स्क्रीन पर अपने गाँव की लाभार्थी सूची दिख जाएगी

PM Awas Gramin List PDF

Step 9. इस list को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।  

PM Awas Gramin List PDF Download

IAY/PMAY-G Beneficiary Status विवरण देखे

  • PM Awas Yojana Gramin पोर्टल – pmayg.dord.gov.in विजिट करे 
  • होमपेज पर मेनू में मौजूद Stakeholders विकल्प पर क्लिक करें।
PMAY-G Beneficiary Status
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से IAY/PMAYG beneficiary विकल्प चुनें।
  • अब पंजीकरण नंबर (Registration Number) और कैप्चा दर्ज करे और submit पर क्लिक करे।
PMAY-G Beneficiary Status
  • अब आप Beneficiary विवरण/Status देख सकते है।
नोट: यदि पंजीकरण नंबर न हो तो इस https://awaassoft.nic.in/netiay/AdvanceSearch.aspx लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करे

PM Awas Yojana Installment (किस्त) चेक करें 

अगर आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) की सूची में है और किस्त (Installment) से जुड़ी डिटेल्स देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए  आसान स्टेप्स को फॉलो करे:

PM Awas Yojana Installment
  • General Services में दिखे रहे Installment Details विकल्प पर क्लिक करे
  • इसके बाद आपको DigiLocker से साइन इन करना होगा, sign in करने के तीन तरीके है:- मोबाइल नंबर से, Username/PIN, Aadhaar/PAN/Driving License से
PM Awas Yojana Installment
  • लॉगिन के बाद आप PM Awas Yojana किश्त की स्थिति देख सकते है
  • क्या क्या जानकारी मिलेगी:
    • किस्त कब जारी हुई
    • कितनी राशि आई
    • निर्माण किस चरण में है
    • अगली किस्त की स्थिति क्या है

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को पहले इंदिरा आवास योजना के नाम से जाना जाता था, फिर इसे 2016 में बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया गया।

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के कार्यालय पर जाएं। 
  2. वहां से PMAY-G आवेदन फॉर्म प्राप्त करे और फॉर्म में पूछी गयी जानकारी नाम, पता, परिवार की जानकारी, आय विवरण, बैंक खाता नंबर और कच्चे मकान से जुडी जानकारी भरे। 
  3. इसके साथ ही आधार कार्ड, आय स्व-घोषणा पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज जमा करने होते है। 
  4. फिर ग्राम सभा और SECC 2011 डेटा के आधार पर पात्रता की जांच की जाती है। 
  5. फॉर्म को पूरी तरह से सही सही भरने के बाद अपने पंचायत के सचिव या BDO ऑफिस में जमा कर दे, ध्यान रहे फॉर्म जमा करने की रसीद जरूर ले। 
  6. आपका आवेदन आगे ब्लॉक और जिला स्तर पर जांच किया जाता है, अगर सबकुछ सही है तो आपका नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा।

PMAY-G पात्रता

  1. बेघर या कच्चे/जर्जर मकान में रहने वाले परिवार
  2. आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), SC, ST, अल्पसंख्यक, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता
  3. आवेदकर्ता भारतीय नागरिक और ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो।
  4. परिवार के पास पहले से कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड: आधार कार्ड और उसकी सत्यापित प्रति
  2. जॉब कार्ड: मनरेगा पंजीकृत आवेदक का जॉब कार्ड नंबर
  3. बैंक खाता: लाभार्थी का चालू बैंक खाता विवरण
  4. स्वच्छ भारत मिशन (SBM नंबर): स्वच्छ भारत मिशन से (SBM नंबर) जुड़े लाभ की जानकारी
  5. शपथ पत्र: यह शपथ पत्र कि परिवार के पास कोई पक्का मकान नहीं है।

PMAY-G HelpLine

अगर आपको PMAY-G से जुड़ी किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो या फिर अन्य जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

टोल-फ्री नंबर1800-11-6446
ईमेलsupport-pmayg[at]gov[dot]in

PFMS हेल्पलाइन (किस्त/भुगतान से संबंधित मुद्दे)

टोल-फ्री नंबर1800-11-8111
ईमेलhelpdesk-pfms[at]gov[dot]in

महत्वपूर्ण प्रश्न 

प्रश्न 1: प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?

उत्तर: PM Awas Yojana एक सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और बेघर परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। 

प्रश्न 2: PM Awas Yojana में कितनी धनराशि मिलती है?

उत्तर: ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1.20 से ₹1.30 लाख तक और शौचालय के लिए ₹12,000 अतिरिक्त दिया जाता है। 

प्रश्न 3: PM Awas Yojana के लिए कौन पात्र है?

उत्तर: जो परिवार कच्चे घर में रहते हैं, बेघर या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हैं वे पात्र माने जाते हैं। आवेदक का नाम SECC या संबंधित सर्वे लिस्ट में होना चाहिए।

प्रश्न 4: PM Awas Yojana लिस्ट कैसे देखें?

उत्तर: pmayg.nic.in पर जाएँ > Stakeholders मेनू में क्लिक करे > ड्राप डाउन मेनू में IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें। अब अपना Registration Number डालकर सबमिट करें। आपकी पूरी जानकारी और किस्त स्टेटस दिख जाएगा।

प्रश्न 5: PMAY-G आवेदन कैसे करें?

उत्तर: PMAY-G आवेदन ग्राम पंचायत या CSC केंद्र के माध्यम से करे। जरूरी दस्तावेज जमा करने और सत्यापन के बाद नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया जाता है।